header

*अन्ना जानवर और वनरोज बर्बाद कर रहे फसल*

मऊरानीपुर।ग्राम किशोरपुरा में विशाल किसान पंचायत हुई जिसकी अध्यक्षता संजीव कुमार निरंजन ने की संचालन अजय पाठक युवा नेता किशोरपुरा ने की ।
पंचायत में प्रमुख रूप से अन्ना जानवरों वन रोजों विद्युत कटौती बर्बाद खरीफ फसल का मुआवजा बीमा क्लेम किसान कर्ज माफी की समस्या को लेकर पंचायत में किसान खूब गरजे जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों ने पंचायत में अपनी अपनी पीड़ा को रखते हुए कहा साहब गांव में 200 छुट्टा जानवर विचरण कर रहे हैं इसके अलावा वनरोज नीलगाय हम लोगों की चना मटर राई गेहूं की फसल नष्ट कर रहे हैं रात दिन खेतों में झोपड़ी बनाकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं रात में थोड़ी सी नींद लग जाए तो अन्ना जानवर खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर देते है गांव में गौशाला निर्माण कराया जाए अन्ना जानवरों के रखरखाव की व्यवस्था सरकार कराएं। महंगी लागत लगाकर खेतों में रबी फसल की बुवाई की फसलों को बचाना किसी युद्ध लड़ने से कम नहीं है। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए संजीव निरंजन ने कहा भाजपा सरकार 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही थी किसानों की आय दुगनी नहीं हुई किसान इस कमर तोड़ महंगाई में खेती में भारी लागत से कर्ज में डूब गया है। भाजपा सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर देती है तो किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ कर देती है।
 यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा बुंदेलखंड का किसान कई वर्षों से प्राकृतिक मार सरकार की गलत नीतियों की मार को झेल रहा है उपज अच्छी नहीं हो रही है किसान कर्ज में डूब गया है कर्ज न चुका पाने की स्थिति में आत्महत्या को मजबूर हो गया किसानों की पीड़ा को देखते हुए सरकार समय पर किसानों को मुआवजा बीमा क्लेम दे किसानों का कर्ज माफ करें पंचायत में प्रमुख रूप से सियाराम अहिरवार लक्ष्मी प्रसाद पाठक अज्जू अजय पाठक मनसुखलाल अहिरवार संतोष पवन अहिरवार रामजीवन सेन धर्मेंद्र अहिरवार नंदकिशोर कुशवाहा नीरज पाठक अनिल अहिरवार साहिल यादव गणपत कुशवाहा जाहर सिंह यादव सूरज अहिरवार साहब अहिरवार पन्ना अहिरवार लल्लू राम अहिरवार महाराज सिंह यादव भान प्रताप नायक मुकेश अहिरवार रामचंद्र बुड़िया हरिशचंद्र मिश्रा नाथू सिंह तोमर बिहारी सिंह तोमर प्यारेलाल बेधड़क रामाधार निषाद सतेंद्र सिंह भदोरिया चेनु कुशवाहा बृजेंद्र सिंह परिहार शेखर राज बडोनिया सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.