header

बेमौसम वर्षा से किसानों के अरमानों पर पानी फिरा*-

मऊ  रानीपुर(झांसी।उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले आज जनपद झांसी के ग्राम धवाकर में विशाल किसान पंचायत हुई जिसमें समस्याओं को लेकर सैकड़ों किसानों ने पंचायत में चिंतन मंथन किया किसानों ने पंचायत में बताया सूखा बेमौसम बारिश अधिक बारिश होने से खरीफ फसल नष्ट हो जाने से रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है किसानों ने पंचायत में बताया खरीफ फसल बुवाई के समय पर पहले बारिश नहीं हुई बारिश लेट होने से खेतों में फसलें कम बोई गई जैसे तैसे हम लोगों ने महंगा खाद बीज पानी का प्रबंध कर के खेतों में तिली मूंग उड़द मूंगफली की फसल बोई थी वह अधिक वर्षा होने के कारण नष्ट हो गई फसल नष्ट हो जाने से बच्चों की पढ़ाई घर का खर्चा दवा इलाज और रबी की फसल की बुवाई का संकट गहरा गया है पंचायत में किसानों ने अपनी अपनी पीड़ा रखते हुए कहां इस संकट की घड़ी में सरकार को तत्काल खेतों का प्लाट टू प्लाट सर्वे कराकर मुआवजा तत्काल देना चाहिए जिससे रवि की फसल की तैयारी की जा सके पंचायत में किसानों ने कहा इस आपदा के समय सरकार को किसानों का साथ देना चाहिए बिजली बिल माफ करना चाहिए केसीसी का कर्जा माफ करना चाहिए पंचायत में किसानों ने कहां अन्ना जानवरों से फसलों को बचा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था वहीं दूसरी ओर सरकार ने  खेतों में फसलों की रखवाली हेतु जो कटीले तार लगाए जा रहे थे फसल बचाने के लिए वही सरकार द्वारा कटीले तार ना लगाने का आदेश किसानों पर भारी पड़ रहा है किसानों ने पंचायत में बताया अगर हम लोग खेतों की सुरक्षा नहीं करेंगे तो हमारी फसलें बर्बाद हो जाएंगी वही किसानों ने बताया सरकार द्वारा चलाई जा रही गौशालाओं में अन्ना जानवर ना होकर किसानों के खेतों में व रोड पर घूम रहे हैं। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहां उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड क्षेत्र का किसान कई वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं एवं सरकार की गलत नीतियों का शिकार है आज एक बार फिर किसानों के ऊपर बारिश आफत बनकर गिरी है जिससे किसानों की खरीफ की फसल संपूर्ण रूप से नष्ट हो गई किसान हताश है मायूस है इस संकट की घड़ी में किसानों को आज शासन द्वारा मदद की जरूरत है मुख्यमंत्री जी तत्काल किसानों की बर्बाद खरीफ फसल का मुआवजा व बीमा क्लेम देना चाहिए साथ में किसानों के ऊपर कर्ज व बिजली बिल माफ करना चाहिए पंचायत में प्रमुख रूप से शेखर राज बडोनिया रमेश नोटिया प्यारेलाल बेधड़क ग्यासी कुशवाहा मनी अहिरवार हरचरण कुशवाहा प्रकाश अहिरवार घनशु प्रजापति कन्हैया पाल फूलचंद श्रीवास सुरेंद्र रैकवार रघुवीर करण पाल शिवराम प्रेम नारायण नेहरू पुनु कुशवाहा रामलाल मुनु रैकवार छक्की लाल प्रजापति उडे कुदवा लटोरे जमुना कुशवाहा किलकाई दयाराम पाल ठाकुरदास पाल छक्की लाल वालादिन देशराज गयादीन कलावती देवी दयाल अहिरवार बससु अहिरवार रामदयाल पाल फूलचंद्र जुगल किशोर सीमा देवी फूला देवी गुड्डी देवी सोमवती खुमानी बाई पुनिया कौशल्या देवी अनीता देवी सुनीता देवी पूजा देवी कापूरी चंदा रामरति देवंती तुलसा देवी कल्लन देवी बगरौनी बाई शांति देवी माया देवी गीता देवी नंदनी देवी रजनी देवी विमला देवी सरोज संजना देवी मुन्नी देवी राजेश्वरी प्रजापति संध्या देवी रामकुमार अहिरवार सुनीता   केस पाल लल्लू पाल जगदीश राम प्रसाद राम कुमार   राम लाल सुनिताअहिरवार छत्रपाल पंचायत का संचालन मुकेश अहिरवार ने किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.