header

गाज गिरने से किसान की खेत में मौत*

मऊरानीपुर(झांसी)आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर किसान की मौ त हो गई।
सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में खेत पर काम कर रहे किसान रामकिशोर कुशवाहा उम्र 45 वर्ष की आकाशीय बिजली से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना सकरार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मउरानीपुर के बाहर खड़े मृतक के भतीजे विनोद कुमार ने बताया की मृतक के पास एक एकड़ जमीन है।  जिस पर सरकारी कर्ज भी है। एवम मृतक के  3 संतान है।  जिसमे एक लड़का और एक लड़की की शादी हो चुकी है। वही एक लड़की शादी योग्य है। और परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी मृतक के ही कंधे पर थी। 
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाते हुए परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिय और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से 72 घंटे के अंदर मृतक किसान के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक मदद की मांग की।
मौके पर सिंह लाल दुर्गा प्रसाद अरविंद सुनील प्यारेलाल बेधड़क शिवनारायण परिहार शेखर राज बडोनिया मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.