header

जय श्री राम कहने पर विधायक समर्थक को धुना*

  मऊरानीपुर(झांसी) जीत के जश्न मे निकल रहे जुलूस में विधायक समर्थक को जय श्री राम का नारा लगाना उस समय मंहगा पड गया जब विपछी आरोपी ने पुत्र के साथ मिलकर धुनाई कर दी। चौक दमेले लठाटोर मंदिर के समीप निवासी घायल युवक विशाल पुत्र सीताराम श्रीवास ने कोतवाली में दिए प्राथना पत्र में बताया कि आज बुधवार को वह नव निर्वाचित विधायक डॉ रश्मि आर्य के अभिनन्दन जुलूस में शामिल होने जय श्री राम के नारे लगाते हुए जा रहा था तभी मुहल्ले के निवासी युवक जो खुद को नेता बताता है वह अपनी दुकान से शराब बेच रहा था जैसे ही वह निकला तभी आरोपी नेता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर धमकी दी कि यदि ज्यादा नेता गिरी की तो परिवार सहित जीना मुश्किल कर देंगे।विधायक समर्थक घायल युवक ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.