header

बोगस कम्पनी बेरोजगारों को बना रही है अपना शिकार*

मऊरानीपुर(झांसी) गरोठा स्थित एक विवाह घर व मकान में खुले  ट्रेडिंग ऑफिस में माल पेकिंग के नाम पर नौकरी देने का झांसा देकर आधा दर्जन लोगों से करीब 3 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है।जिला हरदोई निवासी सोनू वर्मा,प्रभाकर,रजनीश कुमार,सुशील कुमार,अमित कुमार,आशीष कुमार ने कोतवाली मे दिए प्राथना पत्र में बताया कि उनके पास छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी दो युवकों ने मऊ रानीपुर से फोन कर यहां आकर एकांत में उक्त नाम की फर्म में काम करने के सुनहरे सपने दिखाते हुए कहा कि प्रतिमाह 20 हजार रूपए रहना खाना मेडिकल सुविधा मुफ्त मे देने की बात कही व कहा कि उक्त नोकरी के लिए प्रति आवेदक को 15 हजार जमा करने की बात कही।बातो मे आकर उक्त सभी लोगो व कुछ महिलाओं सहित अन्य जगह के लोगो से करीब 3 लाख रुपए जमा कर लिए।         6 माह से विश्वास मे आकर काम कर रहे उक्त लोगो को जब पता चला कि कम्पनी और ऑफिस उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे है जब सभी ने अपना 6 माह का वेतन मांगा तो सभी को बन्धक बना कर काम कराया गया।जब शोर मचाकर हंगामा काटते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो कम्पनी की ओर से सभी का बोरिया बिस्तर बांध कर भगा दिया गया तीन दिन पूर्व से मऊ मे भटक रहे युवकों ने दो युवकों को पकड़कर कर साथ ले आईं जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।कोतवाली के चक्कर काटकर चक्रर घिन्नी बने धोखाधड़ी के शिकार पीड़ितों को नहीं मालूम कि आखिर वह न्याय के लिए कहा जाए।उक्त लोगो ने बताया कि उक्त फर्जी कम्पनी कई साल से सैकड़ों बेरोजगारों को अपना शिकार बना चुके है साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस से सांठ गांठ के चलते उक्त लोग ऐसे काम को बेखोफी व धड़ल्ले से चला रहे है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.