यज्ञ सभी को सन्मार्ग पर चलने की प्रेणना देते है - पारीछा*
0
मार्च 05, 2022
*मऊ रानीपुर(झांसी) ग्राम अक्सेव के सिद्धेश्वर धाम मंदिर में शिव परिवार कमेटी द्वारा रूद्र महायज्ञ एवं गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा व साप्ताहिक संगीतमय भागवत कथा का आयोजन का शुभारंभ पूर्व एम् एल सी श्याम सुंदर पारिछा ने करते हुए कहा कि यज्ञ व धार्मिक आयोजन हमे सन्मार्ग पर चलने की प्रेणना देते है धर्म और संस्कृति के संरछन के लिए हर वर्ग को आगे आकर सहयोग व दान करना चाहिए।संत समागम एव उनके बचनों को श्रवण करने से लोगो में सदभाव व सद आचरण की वृद्धि होती है।मानव व विश्व कल्याण के लिए दान धर्म पुण्य बहुत जरूरी है।इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई व अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक दीदी पुष्पांजलि के अलावा महंत साकेत गिरी,श्याम सुंदर महराज,बालेंदु शास्त्री सहित संत महात्माओं का कमेटी द्वारा सम्मान किया गया इसके बाद दीदी द्वारा कथा प्रवचन शुरू किए गए।इस दौरान भारी संख्या मे गडमा न्य जन व ग्रामीण मौजूद रहे।
Tags