header

दमेले फील्ड के सामने अज्ञात कारणों के लाखों का हुआ राख*


मऊरानीपुर(झांसी)जानकारी के अनुसार मोहल्ला नई बस्ती निवासी दीपू पुत्र कन्हैयालाल कुशवाहा ने बताया कि रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते मऊरानीपुर में दमेले फील्ड के सामने उसकी दुकान कुशवाहा जन सेवा केंद्र एवं बीज भंडार में आग लग गई। जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा आज गुरुवार की सुबह लगभग 5:00 बजे दुकान मालिक एवं फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दुकानदार व फायर ब्रिगेड प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने अपनी टीम के साथ बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कुशवाहा जन सेवा केंद्र में रखें कंप्यूटर, लैपटॉप, अन्य जरूरी कागजात सहित बीज भंडार की दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान सब कुछ जलकर खाक हो गया। वही पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा देने का आरोप भी लगाया है। जिसकी शिकायत मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस से की इसके साथ ही पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय तहसील प्रशासन एवं राजस्व विभाग से नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की हैं।

*मऊरानीपुर से अमित मिश्रा की रिपोर्ट*
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.