header

प्रधान संगठन ने लहचूरा पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला*

मऊरानीपुर(झांसी) ग्राम पंचायत घाट लहचूरा के प्रधान व उनकी पत्नी पर घर में घुसकर हुए जानलेवा हमले में लहचूरा पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करते हुए आज ग्राम प्रधान संगठन झांसी की ओर से ब्लॉक सभागार में प्रधानो की बैठक में घटना की घोर निन्दा की व उल्टे प्रधान पर केस दर्ज करने पर सीओ मऊ अरुण कुमार चौरसिया के माध्यम से एस एस पी झांसी के नाम दिए अल्टीमेटम पत्र में कहा कि यदि मामले  में सही कार्यवाही नहीं होती है तो प्रधान संगठन आरपार की जंग लड़ते हुए जिला मुख्यालय पर 23 मार्च को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करते हुए विधान परिषद चुनाव का बहिष्कार करेगा।                               आज ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान संगठन की ओर से ब्लॉक अध्यछ विष्णु कुमार उर्फ रोहित पटेल बसरिया की अधयछता मे हुई बैठक में जिला सचिव सूर्यांश दुबे जिला महासचिव राजपाल सिंह यादव के संयुक्त संचालन में प्रधान करपेंडर पटेल, अनीता देवी,मिथलेशी, जयंती देवी,चंद्रभान,रश्मि,रोशनी रैकवार,संजय सिंह,पवन कुमार,सेवाराम आर्य,शिवकुमार दिछित,मांडवी देवी, सुनीता,सुधीर कुमार सिंह,राजपाल सिंह, प्रतिछा देवी,सर्वेश राय सहित मौजूद प्रधनों ने बताया कि घाट लहचूरा प्रधान दीपक मिश्रा अपने घर में पत्नी कल्पना सहित गत 14 मार्च की शाम करीब 7 बजे खाना खा रहे थे तभी गांव निवासी तीन युवक हाथो में तमंचा लेकर घर में घुस आए व जमीनी विवाद का उलाहना देते हुए दोनों की जमकर मारपीट करते हुए जान लेवा हमला किया,किसी तरह प्रधान दीपक मिश्रा ने पत्नी सहित खुद बचाया व एक आरोपी को दबोच लिया व दो अन्य भाग गए उक्त मामले से लहचूरा पुलिस को अवगत कराया गया जिस पर आशुतोष सिंह पुत्र राजनरायन, वहीद पुत्र सलीम व सतेंद्र पुत्र राम स्वरूप कुशवाहा के खिलाफ धारा 452,386,323,504,506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया।लहचूरा पुलिस पर आरोप लगाया कि किसी दबाव के चलते पकड़े गए युवक का धारा 151 के तहत चालान कर दिया व अन्य दो को अभी तक न तो गिरफ्तार किया न ही घटना में प्रयुक्त असलहे बरामद किए।आरोप लगाया कि पुलिस ने उल्टे प्रधान कल्पना देवी व पति दीपक मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।इससे प्रधान संघठन मे रोष व्याप्त है।बैठक में सामूहिक निर्णय लेते हुए मांग की गई कि आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए घटना में प्रयुक्त असलहे बरामद किए जाए।प्रधान कल्पना व पति दीपक मिश्रा के खिलाफ लिखा केस खारिज किया जाए।प्रधान कल्पना व दीपक मिश्रा को जान माल की सुर्छा के लिए तत्काल पुलिस सूरछा दी जाए यदि उक्त मांग पूरी नहीं हुई तो सभी प्रधान जिला मुख्यालय पर 23 मार्च से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करते हुए विधान परिषद चुनाव का बहिष्कार करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.