मऊ को लखनऊ की तरह विकसित करूंगी - डॉ रश्मि आर्य,,केशव मौर्य बोले बुंदेलखंड की बनी मिसाइल पाकिस्तान में गिरेगी
0
फ़रवरी 18, 2022
मऊ रानीपुर(झांसी) उत्तर प्रदेश में माफिया गुंडों अपराधियो को भगाने उन्हे दफनाने का या फिर अति आतंक होने पर सीधे ऊपर भेजने का काम कर जनता को सुरछा देने का काम योगी सरकार मे हुआ है।साथ ही विकास की बाट देख रहे सूबे की सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किया है।आप मुझे जिता कर लखनऊ भेजिए में मऊ को लखनऊ की तरह विकसित करके दिखा दूंगी उक्त उदगार आज गठबन्धन प्रत्याशी डॉ रश्मि आर्य ने व्यक्त करते हुए उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए व्यक्त करते हुए कहा कि जब में विधायक थी छेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य किए एक बार फिर आप 20 फ़रवरी को विश्वास मत देकर कप प्लेट चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर दीजिए में आपसे वादा करती हूं कि आपका वोट बेकार नहीं जाएगा सभी के मान सम्मान को साथ लेकर चलूंगी आधी रात को आवाज दीजिए मुझे अपने बीच मे पाइएगा मेरे दरवाजे जनता के लिए खुले रहेंगे और में खुद जनता के बीच रहूंगी।मऊरानीपुर विधान सभा में विकास का इतिहास रचने का काम करूंगी। डॉ रश्मि आर्य ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का एक एक मत मेरे लिए जनमत और आशीर्वाद का काम करेंगे।भाजपा अपना दल निषाद पार्टी की सयुंक्त प्रत्याशी रश्मि आर्य के तुरन्त बाद उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को योगी की गठबन्धन और केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश का कायाकल्प करके दिखा दिया आम जनता को जनहित की योजनाओं से लाभ पहुंचाया आगे भी हर गांव के आखरी छोर तक के आम आदमी को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।सपा बसपा कोंग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए अपने संबोधन में पूरे बुंदेलखंड को फोकस करते हुए कहा कि बहुत जल्द बुंदेलखंड में बनी मिसाइल पाकिस्तान मे गिरेगी।बोले कि जब जब में आया हूं यहां की जनता ने निराश नहीं किया इस बार भी बुंदेलखंड की सभी सीटें गठबन्धन वाली योगी सरकार को मिलने जा रही है।आप 20 फ़रवरी को मऊ मे कप प्लेट ओर जनपद की बाकी तीन सीटों पर कमल खिलाए आपका एक एक मत मेरा विश्वास मत होगा और 10 मार्च को योगी सरकार उत्तर प्रदेश में दूसरी पारी की सरकार का आगाज करने जा रही जिसमे आप सभी की भागीदारी होगी।जन सभा के बाद डॉ रश्मि आर्य के रोड शो ने सारे रिकॉर्ड तोड दिए।
Tags