header

भाजपा ने मऊरानीपुर सीट शहीद कर दी -- अमित शाह

*भाजपा ने मऊरानीपुर सीट शहीद कर दी -- अमित शाह*                    मऊरानीपुर(झांसी)भाजपा, निषाद पार्टी एवं अपना दल एस की स्युंक्त प्रत्याशी पूर्व सपा विधायक डॉ रश्मि आर्य के समर्थन में जनसभा के लिए भीड़ जुटाने तीनों दलो के आकाओं की रणनीति पूरी तरह फैल रही उम्मीद से बेहद कम भीड़ देख मऊरानीपुर के दमेले स्टेडियम पहुंचे केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने मंच पर आते ही स्वागत के बाद आम सभा को संबोधित करते हुए सपा शासन की खामियां गिनाते हुए योगी सरकार की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की।इससे पहले पूर्व विधायक बिहारीलाल आर्य, सांसद डॉ अनुराग शर्मा एवं   प्रत्याशी डॉ रश्मि आर्य ने सभा को संबोधित किया। वहीं समय से 3 घंटे देर से आए अमित शाह भीड़ देखकर हैरत में पड़ गए वहीं मौजूद जन समुदाय उस समय हैरत में पड़ गया जब अमित शाह ने कहा कि मऊरानीपुर विधान सभा सीट भाजपा ने खुद शहीद कर दी, बताया कि गठंबन्धन के चलते पार्टी ने यह सीट अपना दल एस को दे दी जिसकी प्रत्याशी डॉ रश्मि आर्य को बनाया गया उन्होंने जनता से अपील की कि वह 20 फ़रवरी को कप प्लेट पर बटन दबाकर प्रत्याशी डॉ रश्मि आर्य को प्रचंड मत से  विजय प्रदान करे इस मौके पर टिकिट से बाहर हुए सीटिंग विधायक बिहारीलाल आर्य को पार्टी के प्रति त्याग की मिसाल बताया।लगभग 30 मिनिट के भाषण में सपा बसपा कोंग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि झांसी मे लगने वाली आयुध फैक्ट्री से हजारों परिवारों को रोजगार मिलेगा क्योंकि फैक्ट्री मे भरती बुंदेलखंड वालो के निवासियों की होंगी।अमित शाह ने कहा कि योगी सरकार बनते ही सबसे पहले पूरे बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली पानी देने का काम सरकार करेगी मै आप सभी से वादा करता हूं। इसके साथ ही वह उड़न खटो ला मे सवार होकर निकल गए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.