header

ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन की तहसील कार्यकारिणीं घोषित

टहरौली (झांसी)- मंडल अध्यक्ष डॉ बी बी गौर एवं जिलाध्यक्ष अभिनन्दन जैन के निर्देशन पर तहसील अध्यक्ष अबध बिहारी गाता ने ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन की तहसील कार्यकारिणीं घोषित कर दी है। कार्यकारिणीं में रिंकू दीक्षित एवं पुष्पेन्द्र श्रीवास को तहसील महासचिव बनाया गया है।
वहीं अमित शर्मा घुरैया, अवधेश शर्मा लल्ला, दीपक पटेल बिजना एवं निशांत तिवारी टोडिफतेहपुर को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया है। भारत कांत तिवारी को तहसील कोषाध्यक्ष एवं भूपेन्द्र राय को तहसील संगठन मंत्री बनाया गया है। जबकि रविन्द्र दीक्षित, कपिल घोष खिरिया, सुनील शर्मा एवं संदीप बिटोलिया टोडिफतेहपुर, प्रमोद मिश्रा एवं सुरेन्द्र प्रजापति को तहसील संगठन मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा कार्यकारिणीं सदस्यों में विजय कुमार नायक, बृजकिशोर नेता तिवारी, शिवम बुंदेला, जितेन्द्र राय, जितेन्द्र दांगी, सीताराम श्रीवास टोडिफतेहपुर, राकेश पांडे, संजय श्रीवास्तव, सुनील पांडे, अर्जुन कुशवाहा बिजना, हरेन्द्र सोनी, अमित व्यास, कमलेश रनयारा आदि शामिल हैं। इसके पूर्व अशोक कुशवाहा को नगर अध्यक्ष टहरौली एवं गोविंद त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष टोडिफतेहपुर मनोनीत किया जा चुका है। सर्व सम्मति से रामभरोसे तिवारी, सुरेश सोनी टोडिफतेहपुर एवं जगतपाल मिश्रा को तहसील संरक्षक के रूप में चुना गया है। तहसील अध्यक्ष अबध बिहारी ने बताया कि जल्द ही तहसील कार्यकारिणीं का भव्य सपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.