टहरौली (झांसी)- ग्राम गाता में ब्लॉक स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का सुभारंभ ग्राम प्रधान अबध बिहारी ने फीता काट कर किया।
शिविर का संयोजन पशु चिकित्सालय टहरौली द्वारा किया गया था। शिविर में 157 बड़े और 537 छोटे पशुओं का पंजीकरण कराया गया। इस मौके पर विशेष रूप से एस के सिंह उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सचिन जैन पशु चिकित्साधिकारी बघेरा, ऋषि दीक्षित गुरसरांय, आदेश पाल टहरौली, कंपाउंडर जमुना प्रसाद आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय