header

*रानी झांसी की जयंती पर आयोजित की गई सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएं रिपोर्ट सोम मिश्रा*


 गुरसराय डॉ राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय  गुरसराय में  रानी झांसी लक्ष्मी बाई का जन्म दिन  धूमधाम से मनाया गया   lसमारोह का शुभारंभ   महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर अखिलेश पिप रैया  ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर  पुष्पांजलि एवं  दीप प्रज्वलन कर किया lइस अवसर पर  महाविद्यालय की छात्राओं की  सांस्कृतिक    एवं खेलकूद की प्रतियोगिताएं  कार्यक्रमों की  आयोजित की गई l
 एकल गायन प्रतियोगिता में  रानी  गौतम प्रथम , छाया द्वितीय  एवं मधु तृतीय स्थान पर रही l समूह गान प्रतियोगिता में  आभा, नंदिनी, शैलजा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कियाl  एवं नम्रता, प्रिंसी ,निशा    की टीम ने द्वितीय स्थान पायाl  एकल नृत्य में  रेनू प्रथम , अनामिका द्वितीय  एवं ऋषि ता  अर्जरिया  तृतीय स्थान पर रही  lसमूह नृत्य में  सिमरन , सुंदरी  ,सोनम , रोहिणी  ,खुशी  की टीम प्रथम स्थान  पा रही l समस्त  सांस्कृतिक  प्रतियोगिताओं में   शिक्षा संकाय की  वैष्णवी पाठक  ,,कल्पना वर्मा  ,प्रियंका पटेल,  शिवानी पटेल  ने निर्णायक की भूमिका अदा की l
 खेल प्रतियोगिताओं में   100 मीटर   की दौड़ , 200 मीटर दौड़ , लंबी कूद  एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित  की गई l सबसे तेज  धाविका बनी  विनीता  पाल    ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया  l द्वितीय स्थान पर अंजलि  तथा तृतीय स्थान  पर वर्षा यादव रही l 200 मीटर दौड़ में रजनी ने प्रथम स्थान , उर्मिला ने     द्वितीय स्थान  एवं रोहिणी ने तृतीय स्थान पाया l लंबी कूद में  दीक्षा प्रथम , उर्मिला दुतीय  एवं  रजनी तृतीय स्थान पर रही  lकबड्डी में   स्नातक प्रथम    वर्ष की  टीम विजेता रही  तथा स्नातक तृतीय वर्ष की टीम उपविजेता बनी l
 महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा   झांसी की रानी लक्ष्मीबाई  अंग्रेजों से लड़ते लड़ते वीरगति को प्राप्त हुई  किंतु  अंग्रेजों की दासता स्वीकार नहीं की  उनकी  शौर्य गाथा   इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गई l लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर छात्राओं की प्रतियोगिता का  आयोजन का उद्देश्य  यही है कि हमारी छात्राएं  जीवन के हर क्षेत्र में आगे आएं  और समाज एवं देश के लिए  आगे बढ़कर कार्य करें l
 समापन के अवसर पर  जनक सिंह  गौर  एवं जय   प्रकाश  यादव  अतिथि के रुप में उपस्थित रहे  l जनक सिंह  गौर ने  आयोजन करने वाली    शिक्षा  संकाय की छात्राओं  एवं प्रतिभाग करने वाली छात्राओं की   मुक्त कंठ से  प्रशंसा की  l जयप्रकाश यादव ने कहा    महाविद्यालय में इस तरह के   आयोजन से  छात्राओं  के  आत्मबल  मैं वृद्धि होती है  महाविद्यालय का समस्त स्टाफ  एवं प्राचार्य बधाई के पात्र हैं  lअतिथियों के  द्वारा  विजेता छात्राओं को   पुरस्कृत किया गया  कार्यक्रम का संचालन  शिक्षा संकाय की छात्रा  आयुषी  गुप्ता ने किया   इस अवसर पर  डॉ धीरज दीक्षित  ,डॉक्टर पहलाद गुप्ता  ,डॉ अजय गौऱ ,डॉक्टर   राजीव यादव , राम राजपूत , पूनम यादव  ,राम  प्रकाश निरंजन,  यादवेंद्र सिंह , श्वेता  अवस्थी  ,प्रीति  अर्जरिया , सावित्री शर्मा  ,राम लला यादव , दीपक यादव , हर  गोविंद झा  उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.