header

*गुरसरांय शासन द्वारा नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में चल रहे दीपावली महोत्सव का आज शीतला माता की महा आरती के बाद बूगी बूगी के फाइनल के साथ समापन हुआ*

 आरती बृहद ब्राम्हण परिषद के अध्यक्ष पं रामप्रकाश अरजरिया एवं गणेश दत्त चतुर्वेदी पुजारी के सहयोग में सम्पन्न हुई।
इसके बाद बूगी बूगी प्रतियोगिता के फाइनल का उद्घाटन  मुख्य अतिथिक्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत एवं विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी पं कृष्ण चंद्र पालीवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  नगरपालिका अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल ने कहा कि आगामी चैत्र की नवरात्रि में पुनः मेला लगवाकर कार्यक्रम करवाया जाएगा।उन्होंने शासन ने अनुदान दिलवाने के लिए विधायक जवाहरलाल राजपूत से मांग की। 
इसके   बाद अधिशाषी अधिकारी अरविन्द कुमार ने विजयी प्रतिभागियों एवं नगर के पत्रकारों को सम्मानित किया।
अंतिम दिन बूगी बूगी के फाइनल में दीपाली सोनी,मान्या अग्रवाल, सिद्धि अग्रवाल,दीपिका,वर्षा,जाया,एंजिल चौहान,बलराम बाल्मीकि, गर्वित पाठक,शिवम देवलिया, देव गुप्ता,सीनियर वर्ग में राधा सेन,पूर्वी सोनी, नैन्सी सेन,हर्षिता अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।
छोटी बालिका आन्या अग्रवाल के नृत्य एवं देवेंद्र बादल के विशेष प्रदर्शन ने मन मोहा।
निर्णायक मंडल में डॉ सावित्री शर्मा, अमिता पटेल,अलका माथुर एवं ज्योति बरसैया रहीं।मंच संचालन 
 उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से पृस्कृत ओज के कवि डॉ सुकदेव कुमार व्यास  एवं पूर्व प्रवक्ता शिवकुमार तिवारी ने किया।
अंत मे अधिशाषी अधिकारी अरविन्द कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मेजर अखिलेश पिपरैया,प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी, भाजपा नेता योगेश त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओ पी राठौर,  पी सी सी सदस्य रमेश मौर्य,  रामकृष्ण अरजरिया, प्रमोद स्वामी, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण यादव,वरिष्ठ लिपिक सोनू बक्सी,  सितारवादक पं सरजू शरण पाठक,जगमोहन समेले,अरुण चतुर्वेदी अखिलेश तिवारी,फूलसिंह परिहार,शिशुपाल सिंह सरस,सत्यप्रकाश दुवे, सुशील स्वामी,रामेश्वर अग्रवाल,   पार्षद द्वारिका भगत,आशा अग्रवाल, नितिन स्वामी, अजय मौर्या,योगेंद्र मिश्रा,गोविंद सिंह सेंगर,आशाराम प्रजापति, माहेश्वरी शरण बुधौलिया, ब्रजेन्द्र शर्मा, लल्ला सोनी,सर्वेश खरे, श्याम शिवहरे,प्रकाश दीक्षित, मोहन लाल,अखिलेश मेहरा,देवेंद्र प्रताप,मनोज नायक,भगवत नगरिया,बबली पालीवाल  ,राजेश त्रिपाठी,प्रवीण सोनी, नाल वादक देवेन्द्र घोष ,अखिलेश तिवारी,बबली पालीवाल,लल्लन माते, दीपक यादव,शालू गोस्वामी, प्रवीण सोनी ,राजेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट सोम मिश्रा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.