header

मोंठ : विशाल भंडारा कल, 10 बजे से शुरू होगी राम कथा

झांसी। पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव की पूजनीय माता जी रामदेव जी की पुण्य स्मृति में झांसी के नोट में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आठवें दिन विख्यात कथा प्रवक्ता प्रेम मूर्ति प्रेम भूषण जी महाराज ने श्री राम कथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने सुग्रीव मिलन और उसके आगे की कथा सुनाई। कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि राम का बनवास न सिर्फ रावण वध का मूल उद्देश्य था, बल्कि जो लोग धर्म को नष्ट करने में जुटे हुए थे उनका अंत करना भी राम के वनवास जाने का लक्ष्य था। इसी क्रम में उन्होंने बाली, शूर्पणखा जैसे कई आता तारों का अंत किया था।
दूसरों के लिए जीना, उनकी पीड़ा समझना ही मानवता - दिनेशाचार्य
श्री राम कथा के आठवें दिन कथा पंडाल में पहुंचे महंत दिनेशाचार्य जी महाराज ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में सफल मानव जीवन वही है जो दूसरों के लिए दिया जाता है अपने घर परिवार रिश्तेदारों के लिए जीना कोई बड़ी बात नहीं है जरूरी है कि दूसरों की पीड़ा को समझ कर उसका निस्तारण कराना ही मानव जीवन जीने के सही मायने हैं, और पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह न तेरे सिर्फ निरंतर धार्मिक कार्य में आगे रहते हैं, बल्कि दूसरों की शिमला के दौरान उनके साथ हुई कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं। सही मायने में यही मानवता है और यही मानवता का धर्म है।

भंडारा कल, सभी लोग हो शामिल- दीपनारायण
श्री राम कथा के अंत में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने कहा कि कल कथा का आखिरी दिन है, और कल ही के दिन भंडारा रखा है। उन्होंने सभी से अपील की है कि भंडारे में अवश्य शामिल हों, और जो लोग किसी कारण से अभी तक श्री राम कथा में शामिल नहीं हो पाए हैं, वह कल श्री राम कथा में शामिल जरूर हो।
कल 10 बजे से से शुरू होगी राम कथा
कथा के अंत में प्रख्यात कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा की भंडारे की वजह से कल की कथा 10:00 बजे से शुरू की जाएगी। इसलिए सभी लोग समय से कथा पंडाल में पहुंचकर अधिक से अधिक धर्म लाभ पाएं और श्री राम कथा का श्रवण करें।
इस दौरान जगतगुरु श्री दिनेश आचार्य महाराज स्वामी , कृपालु महाराज, पागल बाबा महाराज, विनोद चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश तिवारी, साकेत बिहारी, सिद्धेश्वर महाराज, हरि शरण महाराज, रवि शंकर महाराज, रामसेवक शास्त्री, अरविंद शास्त्री, अवध किशोर शास्त्री, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक अमरीश कुमारी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, जिला अध्यक्ष हमीरपुर राज बहादुर पाल, मुन्नी यादव पूर्व राज्यमंत्री, संत सिंह सेरसा, जिला अध्यक्ष महेश कश्यप, वीरेंद्र प्रताप सिंह वीरू समेत सैकड़ों की  श्रोता शामिल हुए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.