झांसी। आज पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह दीपक यादव सोशल साइट्स फेसबुक पर अचानक ट्रेंड करने लगे। और और उनके ट्रेंड करने की वजह है, उनके अंदर छिपी मानवता।
दरअसल आज शाम करीब 5:30 बजे झांसी की गरौठा विधानसभा से पूर्व विधायक रहे दीपनारायण सिंह यादव क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे। अभी वह गुरसराय-गरौठा मार्ग पर थे, तभी उन्हें सड़क किनारे कुछ लोग जुटे दिखाई दिए। मौके पर देखा तो पता चला कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई है। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया है, और कराह रहा है। पूर्व विधायक ने एंबुलेंस का इंतजार किए बगैर ही अपनी निजी कार से तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
इस घटना के बाद आसपास के लोग पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह की मानवता की मिसाल देते नजर आ रहे हैं। सोशल साइट फेसबुक पर भी राजनीतिक और गैर राजनीतिक लोग उनके इस मानवीय कार्य की सराहना कर रहे हैं।