header

यूपी फतह के लिए कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा से कांग्रेस एक्टिव मोड में, मिला अपार जनसमर्थन

यूपी फतह के लिए कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा से कांग्रेस एक्टिव मोड में मिला अपार जनसमर्थन:रिपोर्ट कृष्ण कुमार:

गरौठा झांसी।। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज दिनांक 31 अक्टूबर को प्रतिज्ञा यात्रा निकाली।
प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से पार्टी जनता के असल मुद्दों का जानने का प्रयास करेगी।
प्रतिज्ञा यात्रा में आये हुए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कस्बा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बा के ककरवई तिगेला पर फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राजा रणजीत सिंह जूदेव ने कहा कि किसानों एवं आम जनता के साथ अन्याय करने बालों की सरकार को हटाकर धर्मनिरपेक्ष कांग्रेस पार्टी की सरकार लाएं
वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर विभाग का निजीकरण कर रही है।
जिसके कारण आने वाले दिनों में जनता को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा|
अगर ऐसा ही निजीकरण चलता रहा तो युवाओं को नौकरी और रोजगार कैसे मिलेगा।
इसलिए ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकें इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव में 40% महिलाओं को पार्टी से टिकट देकर उन्हें प्रत्याशी बनाएगी।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि आज किसान खाद के लिए मारा मारा फिर रहा है और इसी मारामारी में ललितपुर जिले में दो किसानों की मौत भी हो गयी।
किसान विरोधी अन्याय करने वाली सरकार को हटाकर न्याय प्रिय कांग्रेश की सरकार बनाना ही प्रतिज्ञा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी पूर्व जिलाअध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष प्रिंस कटियार पीसी सदस्य रमेश मौर्या सचान पूर्व सांसद प्रताप शर्मा राजेंद्र कुमार सोनी विपिन दुबे नगर अध्यक्ष राजीव परमार फईम राईन रेनू ठाकुर प्रदीप शर्मा देवेंद्र अहिरवार वीरेन्द यादव सहित भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.