header

भा ज पा द्वारा महिला कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित


भारत देश के यशश्वी प्रधानमंत्री जी के. 71वें  जन्मदिन के उपलक्ष में गुरसराय कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा 71 कोरोनावरियर्स का सम्मान किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्वजा दीक्षित रही विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा  , गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपुत रहे तथा अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति शर्मा द्विवेदी ने की....
उर्वजा दीक्षित जी ने आने वक्तव्य में कहा कि महिलाओं को भी संगठन में बराबर की भागीदारी करना है ,आगे संघठन के बहुत कार्यक्रम आएंगे सभी को महत्व देकर कार्यक्रम को सफल बनाना है,उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं जो महिलाओं के लिए चल रही हैं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,कन्या सुमंगला सभी का विस्तार पूर्वक वर्णन किया 
जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा जी ने कहा की जो केंद्र की मोदी सरकार और योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा तथा रोजगार के लिए किया है वो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया,महिलाओं  को बराबर का सम्मान दिया है तथा आगे भी देते रहेंगे
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति शर्मा द्विवेदी ने कहा कि महिलाएं जितनी भाजपा सरकार में स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस करती हैं वो उतना पिछली सरकारों में नहीं करती थी,
कर्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आनन्द कुमारी ने किया  
कार्यक्रम में  महिला मोर्चा महामंत्री प्रवेश शर्मा,  यशोदा कुशवाहा,पिंकी माहाधन,ज्योति खेवार,ममता बुंदेला,सुमन बिल्हाटीआ,जिला मीडिया प्रभारी सहजेंद्र सिंह बघेल,पुष्पेंद्र पूरी, कनैया तिवारी बंकापहाड़ी, सत्यम महराज कैरोखर तथा अन्य पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे
इस मौके पर कोरोना वारियर्स में - शिवानी दुवे,दीपिका,प्रियंका पचौरी,पीहू तिवारी,अंजली शर्मा,दीक्षा तिवारी
मोहिनी परिहार आदि को सम्मान दिया गया

रिपोर्ट सोम मिश्रा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.