header

बेमोशम बारिश से किसान के सपने खेतों में दफन*

मऊरानीपुर(झांसी)बे मौसम बारिश ओलावृष्टि के चलते किसानों की रबी की फसल चौपट।
उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में आज जनपद झांसी के ग्राम रोरा में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर किसान पंचायत हुई पंचायत में सैकड़ो किसानों ने बताया हमारे ग्राम रोरा में रबी सीजन की फसल प्राकृतिक आपदाओं के कारण लगभग 70- 80% नष्ट हो गई है हमारे क्षेत्र में पहली बार 14 फरवरी को हवाओं और वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई थी उसके बाद 27 फरवरी 2024 को भीषण ओला वृष्टि व तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश हुई है यही नहीं 2 मार्च 2024 को भी हवाओं और वर्षा ने बची कूची फसलों को भी बर्बाद कर दिया है। किसानों ने बताया मसूर मटर चना राई खेतों में झड़ चुका है गेहूं का फूल झड़ने के साथ खेतों में फसल बिछ गई है जिससे करीब 80% फसले हमारे खेतों में ही नष्ट हो चुकी है किसानों ने आज पंचायत के माध्यम से शासन प्रशासन और सरकार से मांग की है खेतों का प्लांट टू प्लांट सर्वे करा कर मुआवजा दिया जाए साथ में बीमा कंपनियों को आदेशित किया जाए कि वह बीमा क्लेम दिलाए।
उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने किसानों की पीड़ा सुनते हुए कहा बुंदेलखंड का किस प्राकृतिक आपदाओं एवं सरकार की गलत नीतियों का शिकार है लगातार किसानों की फसले बर्बाद हो रही है और समय पर सरकार किसानों को मुआवजा बीमा क्लेम देने में नाकाम हो रही है। परिहार ने कहा जनपद झाँसी के किसानों के खेतों का प्लांट टू प्लांट सर्वे करा कर अविलंब किसानों को मुआवजा एवं बीमा क्लेम दिलाया जाए। परिहार ने कहा जो इफको टोकियो फसल बीमा कंपनी है उसका टोल फ्री नंबर नहीं लग रहा है जिस दिन से मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है किसान की लागत मेहनत डूब गई है इस संकट की घड़ी में ना तो प्रशासन सर्वे कर रहा है ना बीमा कंपनियों का फोन लग रहा है, किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में प्रमुख रूप से राजकुमार सिंह रोरा रामपाल सिंह नारायण सिंह कृपाल सिंह चंद्रभान सिंह प्रीतम सिंह रामेश्वर बिहारी लाल बाल कृष्ण जसवंत सिंह प्यारेलाल बेधड़क राजाराम  अनिल सिंह अरविंद सिंह रनमत सिंह अविनिश सिंहआनंद स्वरूप अभिजीत सिंह संदीप सिंह परिहार शिव सिंह परिहार नरेंद्र सिंह स्वामी प्रसाद नारायण सिंह शत्रुघ्न सिंह रघुनाथ सिंह पप्पू सिंह देवेंद्र शिवराम रामदास अहिरवार रविराज सिंह हरि सिंह मुन्नी प्रजापत शैलेंद्र किशोरी लाल यादव प्रमोद नायक धर्मेंद्र सिंह परिहार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.