मऊरानीपुर(झांसी)वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम मे मुख्य प्रबंधक राम औतार शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं की जानकारी दी,विशेषकर एपीवाई के लाभ बताए एवं फ्रॉड व धोखाधडी से बचने के उपाय बताए।एफएलसी निहाल चंद शिवहरे ने समय से ऋण चुकाने के लाभ बताये एवं पीएमएसबीवाई व पीएमजेजेबीवाई के बारे में विस्तार से बताया।मुख्य अतिथि नगर सेठ व समाजसेवी नरेन्द्र दमेले ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सेवाओं की तारीफ की,खासकर कोरोना काल में लोगो की सेवा करने के लिए बैंक की प्रशंसा की साथ ही भारत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।श्री शक्ति सिंह, प्रबंधक ने सबका धन्यवाद दिया। इस मौके पर रामदास पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र नगर के तमाम संभ्रांतजन उपस्थित रहे।