header

विद्वान की संगत सौभाग्य शालियो को मिलती है - नरेंद्र दमेले*

  मऊरानीपुर( झांसी)प्रख्यात साहित्यकार डॉ चंद्रपाल शर्मा के मऊरानीपुर पर पधारने पर उनका भव्य स्वागत पटेल भवन , डालमिया कालोनी में किया गया,उ प्र सरकार द्वारा साहित्य भूषण सम्मान, महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार व विशिष्ट कृति पुरस्कार से सम्मानित डा चन्द्रपाल शर्मा के ३५० से अधिक लेख देश के विभिन्न पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं, डा शर्मा १५ से अधिक पुस्तकें भी लिख चुके हैं जो विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती हैं। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी नरेन्द्र दमेले ने ‍ कहा की ऐसे विद्वान के पधारने से हमारे नगर का मान बढा है,हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें आज गुरु जी का सानिध्य व आशीष मिला है। युवा नेता व  समाज सेवी आयुष श्रीवास एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजाराम निरंजन ने शाल ओढ़ाकर डा चन्द्रपाल शर्मा को सम्मानित किया। सुबोध पटेल,शरद प्रणामी, हरिशंकर, सुबोध मास्टर जी,रवि कुशवाहा, ओमप्रकाश प्रधान जी ,डा देवेन्द्र पंडा, ओमप्रकाश पोद्दार, क्रिस दमेले ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया, अतुल पटेल ने संचालन किया। डा चन्द्रपाल शर्मा प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के पिता हैं , गुरु जी ने खजुराहो जाते समय रात्रि विश्राम राम औतार शर्मा , मुख्य प्रबंधक प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के पटेल भवन स्थित निवास में किया था, डा चन्द्रपाल शर्मा ने बुंदेलखंड की वीरता, धार्मिकता व अतिथि सत्कार की भूरि भूरि प्रशंसा की आभार व्यक्त श्रीमती रेनू शर्मा ने किया
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.