header

टहरौली में सम्पन्न हुआ युवा सम्मेलन शांतिकुंज हरिद्वार से आये प्रतिनिधि मंडल ने किया युवाओं को संबोधित

टहरौली (झांसी)  कस्बा टहरौली के साईं विवाह बाटिका में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का सफल संयोजन गायत्री परिवार शाखा टहरौली के कार्यकर्ताओं ने किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा श्रावस्ति में 7, 8 एवं 9 नवम्बर 2022 को आयोजित होने बाले युग सृजेता कार्यक्रम के आयोजन हेतु ब्लॉक स्तर पर युवा सम्मेलन कार्यक्रम किये जा रहे हैं, इसी क्रम में यह कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम की शुरुवात गायत्री माता एवं गुरुजी माता जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिसके बाद गायत्री मंत्र एवं युवाओं को जागृत करने हेतु शान्तिकुंज हरिद्वार की टोली द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किये गए। इसके उपरांत देशबन्धु तिवारी, संजीव खरे जिला प्रभारी युवा प्रकोष्ठ, राजेश मालवीय, राजीव गुप्ता, कुलदीप बबेले, दीपांशु मालवीय, सुखवासी कुशवाहा, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष पुरोहित ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य में अनंत शक्तियां विराजमान हैं बस हमें उन्हें पहचान कर एवं जाग्रत करने की आवश्यकता है साथ ही जीवन के सही उद्देश्य को समझने की आवश्यकता है। सम्मेलन में बताया गया कि जल्द ही जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे जिसके बाद प्रान्त स्तर पर युग सृजेता कार्यक्रम श्रावस्ति  में आयोजित किया जाएगा जहां चुनिंदा युवाओं को आमन्त्रित किया जा रहा है।
शाखा टहरौली के कार्यकर्ताओं ने टोली का स्वागत एवं सम्मान किया और अंत मे सभी श्रद्धालुओं को भोजन का प्रबंध किया गया था। इस मौके पर गौरी शंकर मिश्रा, रविकांत विदुआ, जगतपाल मिश्रा, किशोरी लाल यादव, रमेश बिरथरे, उमाशंकर पाठक, रामलोचन बिरथरे, रविन्द्र सोनी, राजेन्द्र सिंह राजू चाचा चंदवारी, सुखलाल कुशवाहा,  रविन्द्र बिरथरे, नरेन्द्र पारासर, संजीव बिरथरे, अंकुश गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, गौरव गुप्ता, अभिषेक यादव, सौरभ यादव, जनक पटेल, जितेन्द्र पटेल, अनुराग खरे, जितेन्द्र उपाध्याय, बृजेश नापित, अजय शिवाजी बुंदेला, यश प्रताप बुंदेला, भानु पटेल बिजना, सौरभ गौतम, महेश मबई, रौनक शुक्ला, रितिक नामदेव, पुष्पेंद्र खरे, जितेंद्र दांगी, सुरेन्द्र प्रजापति, राहुल मकडारिया, दीपू झा, पंकज पटेल, रामजी पाठक, संजय सिंह संजू बाबा, हरेन्द्र सोनी, बांके उपाध्याय, आशीष यादव, भूपेन्द्र, प्रदीप बिजना, नीशू बिरथरे, अमित, राजदीप गाता, हजरत अली,नरेन्द्र सविता, राकेश झा, खुशाली बाबू, हरे कृष्ण नामदेव, राजेश्वर यादव, शिखा, तनीषा, पूजा, प्रगति, काजल, पल्लवी, साक्षी, निधि, दीपक गुप्ता, सालू गुप्ता, महेश वर्मा, सुखराम नामदेव, मनोज शर्मा सुजवा, प्रशांत आर्य,अंश पारासर, सोहित मिश्रा,अमित सेन, विजय शुक्ला, विनोद पारासर, दीपेंद्र, राज बिरथरे, द्रोपती चंदवारी, मेजर सिंह, आशीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.