कटेरा (झाँसी) किशोरी के साथ दुराचार कर उसे गर्भवती बनाने के आरोपित 45 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोपी 45 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पॉक्सो अधिनियम सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। ज्ञात हो शुक्रवार को कस्बा कटेरा के सुरईपुरा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर 45 वर्षीय युवक संतोष पुत्र मनोहर लाल आर्य पर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। वहीं दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग के गर्भवती होने की बात भी कही थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के साथ धारा 376, 313 एवं 506 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को कई जगह दबिश दी। आज रविवार को पुलिस ने आरोपित संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता