header

24 कुंडीय यज्ञ को सफल बनाने के लिये गायत्री परिवार के लोगों ने किया जन सम्पर्क

टहरौली (झांसी)- कस्बा टहरौली के राजीव गांधी विद्यालय के मैदान में 13 जनवरी से 16 जनवरी तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिस में शान्ति कुंज हरिद्वार से आने बाली टोली  द्वारा सभी यज्ञ के आयोजन सम्पन्न कराए जाएंगे। गायत्री शक्ति पीठ शाखा टहरौली के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार यज्ञ के प्रचार प्रसार हेतु क्षेत्र के गांवों में जा-जा कर जन सम्पर्क किया जा रहा है।
लोगों को पीले चावल दे कर यज्ञ में सहभागिता हेतु आमन्त्रित किया जा रहा है।
गायत्री परिवार के सीताराम वर्मा, राकेश झा, किशोरीलाल यादव, नरेन्द्र पारासर, निक्की यादव, मोंटी राजपूत, राहुल साहू, रमेश चन्द्र बिरथरे, राधा मोहन गुप्ता, रामलोचन बिरथरे, सम्पू समाधिया, गजेन्द्र समाधिया, गजेन्द्र समाधिया, प्रताप सिंह सितौरा, अबध बिहारी गाता, लक्ष्मी प्रसाद, इंद्रपाल बुंदेला, राजकुमार प्रजापति आदि ने क्षेत्र के घुरैया, गाता, रनयारा, झला, कुकरगांव, चंदवारी, बिजना, ताई, सितौरा, खजराहा, घांघरी, नोटा, हाटी आदि में जन सम्पर्क किया।

रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.