header

टहरौली का चुनाव हुआ सम्पन्न

टहरौली (झांसी) बार एशोसिएशन टहरौली का वर्ष 2022 का चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। बार संघ अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी प्रसाद यादव अपने प्रतिद्विन्दी रमेश चन्द्र वर्मा  तथा महामंत्री पद पर ऋषिराज खरे अपने प्रतिद्विन्दी अश्वनी कुमार पटैरिया को हराकर विजयी रहे। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन अधिकारी सरदार सिंह बुंदेला, धर्मपाल सिंह यादव, नकुल यादव, राकेश प्रताप सिंह, राजेन्द्र तिवारी की देखरेख के संरक्षण में सम्पन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी प्रसाद यादव को 34 एवं रमेश चन्द्र वर्मा को 26 मत मिले वहीं महामंत्री ऋषिराज खरे को 34 एवं उनके प्रतिद्वंद्वी अश्वनी पटेरिया को 25 मत मिले। इसके अलावा पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष परवेश रजा, सांस्कृतिक मंत्री चंद्रप्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष वृषभान सिंह परिहार, आय व्यय निरीक्षक जुगलकिशोर तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्यों में नरेश कुमार समाधिया, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, राकेश प्रताप सिंह, राष्ट्रपाल सिंह यादव, शिवमोहन नाथ खरे, सरदार सिंह बुंदेला आदि का मनोनयन किया गया।  इस मौके पर राष्ट्रपाल सिंह यादव, धर्म पाल सिंह यादव, नरोत्तम शर्मा, शिवमोहन नाथ खरे, शशिकांत अग्रवाल, ओमप्रकाश पांडे, राजेन्द्र तिवारी,  कमलाकांत कौशिक, जुगल किशोर तिवारी, नरेश समाधिया, मनोज कुमार दुबे, निक्की यादव, बिहारी लाल, कालीचरण कुशवाहा, वीरेंद्र तिवारी, अजय समाधिया, पंचम सिंह यादव, जगदीश आर्य, कृपाराम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। सभी अधिवक्ताओं ने नवीन कार्यकारिणीं को सुभकामनाएँ दीं।

रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.