header

शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सौहार्द और सतर्कता से मनाएं त्यौहार - थानाध्यक्ष टहरौली
टहरौली ( झांसी ) आने बाले त्यौहार नवमीं,  दशहरा और बाराबफात के दृष्टिगत थाना परिसर टहरौली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न की गई। थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर दुबे ने थाना क्षेत्र से आमन्त्रित हुए जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि आने बाले त्यौहार को प्रेम पूर्वक सौहार्द बनाते हुये मनाएं और त्यौहार को मनाते हुए सतर्कता भी बनाएं रखें। उन्होंने नवरात्रि पर्व पर दुर्गा प्रतिमा और मंदिरों में हो रहे नवरात्रि कार्यक्रमों के आयोजकों को तमाम दिशा निर्देश दिए। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के स्थानों, उनके रूट आदि की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर दुबे, एसआई अंत सिंह, एसआई हरनाम सिंह, जगतपाल मिश्रा, भानु व्यास, रविन्द्र दीक्षित, अमित जैन प्रधान टहरौली,  आशीष उपाध्याय, हरीश सोनी जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, महेश कुशवाहा बमनुआ, सारिक अली,  अब्दुल कलाम खान, राकेश पांडे, अहमद रजा, भूपेन्द्र राय, आनंद रावत, विनेश शर्मा, रामेश्वर गोस्वामी, बद्री प्रसाद, मुन्ना पेप्सी,  आरिफ अली, विक्रम चौहान, अब्दुल हनीफ खान, लवकुश यादव बरोल, मनोज पटेल धवारी, महादेव तिवारी धवारी, रामराज सोनी, लाखन सिंह राजपूत, पर्वत सिंह कुशवाहा, जय प्रकाश रावत, संजय सिंह, ज्योति प्रकाश, घनाराम, मोहित पटेरिया, महेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.