header

बाल्मीकि समाज को वितरित की गई राहत सामग्री

टहरौली (झांसी) राष्ट्रीय गरिमा अभियान जन साहस संस्था द्वारा जरूरतमंद वाल्मीकि समुदाय के लोगों को राशन सामग्री वितरण की गई। बताते चलें कि झांसी जिले में मुकेश कुमार जिला समन्वयक के द्वारा जन साहस राष्ट्रीय गरिमा अभियान के तहत अधिक जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के चलते जरूरतमंद बाल्मिक समुदाय के गरीब परिवारों को सूखा राशन वितरण किया जा रहा है। 
जिसमें 15 प्रकार की सामग्री दी गई। जिसमें 25 किलोग्राम आटा, 10 किलोग्राम चावल, 2 लीटर सरसों तेल, 2 किलोग्राम मसूर दाल, डेढ़ किलोग्राम मूंग दाल, 2 किलोग्राम चीनी, 1 किलोग्राम नमक, 200 ग्राम हल्दी, 500 ग्राम धनिया, 500 ग्राम मिर्ची, 250 ग्राम चाय, 1 लीटर सैनिटाइजर, 1 सेनेटरी, 20 मास्क, 5 साबुन नहाने वाले आदि सामग्री की एक-एक किट बनाकर के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई गई। जनपद झांसी के  कई ग्रामों से 177 परिवारो को लाभ पहुंचाया गया।  गुरसराय ब्लॉक के बसारी, घुरैया, मडोरी सहित बबीना, मोठ, झांसी शहर आदि क्षेत्रों में टीम के सदस्यों ने मिलकर जरूरतमंद लोगों तक  राशन पहुंचाने में सहयोग किया। इस मौके पर मुकेश कुमार जिला समन्वयक, अर्चना बाल्मीकि, उर्मिला काउंसलर, सूरज अहिरवार, जगदीश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.