header

साढ़े चार सालों में प्रदेश सरकार ने स्थापित किये नए कीर्तिमान - बिहारीलाल आर्य

टहरौली ( झांसी ) तहसील सभागार कक्ष में योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां सोमवार को क्षेत्रीय विधायक बिहारीलाल ने गिनाई हैं। प्रेस कांफ्रेंस करके कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में विकास की गंगा बहाई गई है। यूपी में कानून का राज है। जितना काम साढ़े चार वर्ष में हुआ है उतना कभी नहीं हुआ था।
विधायक मऊरानीपुर बिहारी लाल ने उत्तर प्रदेश सरकार की पिछले साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा प्रदेश सरकार ने विकास के मामले में देश मे नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। 
प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश की बदहाल व्यवस्था मिली थी लेकिन पिछले साढ़े चार सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार ने तमाम जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास की गंगा वहा दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व ने देश को संकट से बाहर निकाल दिया।
इस दौरान न केवल सरकारी मशीनरी बल्कि समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए जनता की मदद की। आगे कहा कि अभी वर्तमान में अफगानिस्तान के संकट सबने देखा है हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश की कमान भाजपा जैसे राष्ट्रवादी पार्टी के नेतृत्व में है जिस कारण देश विरोधी ताकतें भारत की तरफ देखने की हिम्मत नहीं कर पा रहीं हैं। अब तक ऐसा होता था कि देश की अन्य पार्टियों की सरकारें अपना और अपनों का घर भरने का काम करतीं थीं लेकिन भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जो देश के गांव, गरीब और पंक्ति के आखिर में खड़े व्यक्ति की चिंता करती है।
भाजपा के शाशन में प्रदेश में गुंडा राज की समाप्ति हुई है। भाजपा की प्रदेश और केंद्र की बहुत सी योजनाएं बुंदेलखंड को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं इस कारण जल्द ही भाजपा के शाशन में बुंदेलखंड का कायाकल्प नजर आएगा। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वस्थ, स्वच्छ, विकसित और विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि हर घर जल योजना, टहरौली में सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र, 132 केबी विद्युत उपकेंद्र, आवास, सड़कें, कॉलेज, सिंचाई आदि तमाम योजनाओं में बड़ी जोर शोर से काम चल रहा है। टहरौली बमनुआ नगर पंचायत के लिये भी वे प्रयाश में लगे हुए हैं। विधायक ने पत्रकारों के तमाम सबालों के जबाब भी दिये।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजकुमार, तहसीलदार टहरौली, मंडल अध्यक्ष पंचम सिंह पटेल, अधिशासी अधिकारी टोडिफतेहपुर, कृष्णचन्द्र बबेले,  दिनेश परिहार, आशीष उपाध्याय, रविन्द्र दीक्षित, नरेश साहू, जगतपाल मिश्रा, अबध बिहारी गाता, अमित शर्मा, सोनू गुप्ता, हरीश सोनी, सतेंद्र प्रताप सिंह, दीपक दुबे बेरबई, भूपेन्द्र राय, हुकुम सिंह राजपूत, सुबोध पटेल, संकेत पटेल, विक्की सोनी, मानवेन्द्र ताई, भानु व्यास, अशोक मिश्रा, सुनील ताई, महेश राजपूत, विप्पी यादव, मिथलेश मकडारिया आदि उपस्थि रहे।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.