header

उड़द व मूंग की फसल बारिश से फिर अंकुरित, किसानों में छाई मायूसी

मऊरानीपुर (झाँसी) उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष शिव नारायण सिंह के नेतृत्व में आज आधा दर्जन गांव के दौरे किए गए जिसमें किसानों की समस्याओं व पीड़ा को सुना गया। जिसमें गांव धवाकर मौजा गांव भटपुरा मौजा के किसानों के खेतों में जाकर उनकी फसलों को देखा गया जिसमें तिली की फसल उर्द की फसल मूंग की फसल असमय बारिश के चलते किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है लगभग सम्पूर्ण फसल नष्ठ हो गई है।
ग्राम धवाकर के किसान भारत सिंह परिहार ने बताया पहले बारिश नहीं हुई बाद में बारिश हुई तो पूरी फसल ही नष्ट हो गई अब सरकार का ही सहारा है।
गाँव के कई किसानों की पीड़ा यही थी के साहब यह फसल तो नष्ट हो गई अब अगली फसल पर संकट दिख रहा है पैसे हैं नहीं लागत लगाने के लिए अगली फसल कैसे होगी।
ग्राम भटपुरा के किसानों ने फसलों को दिखाते हुए बड़े उदास मन से बताया किसान बड़ी मेहनत की थी अन्ना जानवरों से फसलों को रखवाली कर रात दिन खेतों में रहकर ही निकाले जब आज जब फसल कटने की बारी आई तब उसी समय चार-पांच दिन ऐसी बारिश हुई कि खेतों में ही हमारी फसलें भी नष्ठ व सड़ गई बदबू मार रही हैं।
आज उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने आधा दर्जन गांव के दौरे किए जिसमें मेलोनी, ढिमलोनी, लखियासुर, धवाकर, भटपुरा, लहचूरा आदि गांव का दौरा कर किसानों की पीड़ा सुनी गई खेतों में जाकर किसानों की फसलों को देखा गया जिसमें किसान आज इस समय असमय बारिश के चलते अपनी 6 महीने की मेहनत बर्बाद होते देखकर ठगा सा महसूस कर रहा है। असहाय महसूस कर रहा है हाड़ तोड़ मेहनत करके अन्ना जानवरों से फसलों को बचाते हुए आज किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री जी को तत्काल किसानों को सर्वे कराकर मुआवजा देना चाहिए इस दौरान कई किसानों से वार्ता की गई जिसमें हताशा निराशा असहाय पीड़ा नजर आई मौके पर नूरे कोरी, भारत सिंह परिहार, अच्छेलाल कुशवाहा, राजाराम यादव, मानवेंद्र सिंह, रवी कोरी, रिंकू अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, राघवेंद्र सिंह, मोतीलाल, नत्थू मौर्य, मंजू परिहार, सजल परिहार, कल्लू परिहार, रतिराम अहिरवार, मुकुंदी लाल यादव, काशीराम यादव, भगवानदास, अतुल परिहार, रामू कुशवाहा, प्यारेलाल बेधड़क, गजेंद्र यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.